जालिम मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● बिहार में कोरोना फैलने का था प्लान

बिहार में नेपाल के रास्ते कोरोना वायरस फैलाने की साजिश करने वाला जामिल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपाल में 24 तबलीगी जमात के लोगों के छिपाने के आरोप में जालिम मुखिया को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जमातियों में से 3 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नेपाल में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल को रक्सौल सीमा पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों ने जमातियों को रोकने की कोशिश की थी लेकिन सभी जमाती जबरन नेपाल की सीमा में घुस गए थे। नेपाली मीडिया के मुताबिक सभी जमाती पाकिस्तान, इंडोनेशिया और भारत के हैं।

नेपाली मीडिया ने यह दावा कि है कि दिल्ली के तबलीगी जमात में जालिम मुखिया शामिल हुआ था। वहां से लौटने के बाद जालिम मुखिया ने भारतीय और विदेशी सहित 24 जमातियों को छपकैया वार्ड नंबर 2 की मस्जिदों और यतीमखाना की मस्जिद में छिपा कर रखा था।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News