गृह मंत्रालय : कोविड-19 से लड़ रहे डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 से लड़ रहे डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया

डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ के उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए, केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को कोविड-19 से लड़ रहे डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को अस्पतालों एवं ऐसे स्थानों, जहां रोगियों को कोविड-19 पोजिटिव पाया गया है या जहां संदिग्ध मामलों को क्वरांटाइन किया गया है, में उन्हें आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

रोग के लक्षण का पता लगाने के लिए लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाने वाले डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को आवश्यक पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश भी दिया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News