बिहार : कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 60



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● सीवान बना बिहार का हॉट्स्पॉट

सीवान से दो मामले नया मिलने के साथ बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60 तक पहुंच गई है। सीवान अब बिहार में कोरोना का सबसे ज्यादा ग्रसित इलाका या यूं कहें कि हॉट्स्पॉट बन गया है। शुक्रवार सुबह सीवान से दो मामले और आए हैं।

जिनके जांच में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनकी उम्र 28 वर्ष है और एक बच्ची की उम्र दस साल है। वहीं, गुरुवार देर शाम सीवान में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे जिनमें से 5 महिला हैं जिनकी उम्र 19 साल, 22 साल, 25 साल, 19 साल और 11 साल है। इसके अलावा 2 पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी उम्र 19 साल और 60 साल बताई जा रही है।

दरअसल, ये सभी मरीज सीवान के एक गांव से हैं। बताया जा रहा है कि सीवान जिले का रहने वाला शख्स जो पिछले दिनों ओमान से लौटा था, ये नए मरीज उन्हीं के जरिए संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक बिहार के 11 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक सीवान में 29, पटना में 5, मुंगेर में 7, नालंदा में 2, गया में 5, गोपालगंज में 3, बेगूसराय में 5, लखीसराय, सारण, नवादा और भागलपुर में एक-एक समेत कुल 60 कोरोना के मरीज मिलें हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News