राशन कार्ड से बंचित गरीबो की सुधि ले सरकार : अशोक चौधरी



--राम नरेश ठाकुर,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जदयू के विधान सभा प्रभारी सकरा एवं पूर्व राज्य परिषद सदस्य रहे अशोक चौधरी द्वारा बिहार सरकार का ध्यान उन बेबस गरीब मजदूरों की ओर आकृष्ट कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मांग किया गया है कि देश और दुनिया कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के संकट से गुजर रहा है। इसे लेकर लगाए गए लॉकडाउन से राज्य के दिहाड़ी मजदूरों एवं गरीबों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। राज्य सरकार द्वारा हर तरह के कारगर उपाय किए जा रहे हैं कि इस आपदा की घड़ी में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। हम सभी राज्य वाशी आपके साथ खड़े हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य के बहुत ऐसे गरीब परिवार हैं जिनका नाम किसी कारणवश राशन कार्ड में नहीं जुड़ पाया वो आज तक राशन लेने से महरूम हैं। उनके साथ आज विकट स्थिति आ गई है। ऐसे में जितने लोगों के राशन कार्ड के आवेदन अस्वीकृत हो गए हैं या किन्हीं कारणों से पेंडिंग है वैसे सभी आवेदन पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उनका नाम राशन कार्ड में जोड़कर सरकार द्वारा चलाई जा रही राहत का लाभ देने की कृपा की जाए। ताकि इस घोर संकट की घड़ी में कोई भी गरीब मजदूर भूखमरी का शिकार हो कर मरने को मजबूर नहीं हो।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News