प्रधानमंत्री समेत सांसदों की सैलरी में 30% की कटौती



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल भी कम लेंगे वेतन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पीएम सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों और राज्यमंत्रियों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती का फैसला लिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों भी एक साल तक अपनी सैलरी 30 फीसदी कम लेंगे। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों ने ये फैसला स्वैच्छिक रूप से लिया है। इस रकम का इस्तेमाल कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में किया जाएगा।

कैबिनेट ने दो सालों के लिए सासंद लैड स्कीम राशि खत्म किया है। इस फंड का इस्तेमाल कोरोना वायरस से लड़ने में किया जाएगा।

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि एक साल तक सभी सांसदों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है। सांसदों की इस सैलरी का इस्तेमाल कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किया जाएगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News