बिहार : कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ मरकजी ने बढ़ाया सरकार की चिंता



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ साथ मरकज वाले मामले ने सरकार की टेंशन को बढ़ा दिया है।

सरकारी आंकड़े के मुताबिक बिहार से मरकज में 81 लोग शामिल हुए थे। इन 81 लोगों में से सरकार बस 30 लोगों की ही शिनाख्त कर पाई है। बिहार सरकार के आंकड़े के मुताबिक इनमें से 17 लोग पटना के हैं जबकि 13 लोग बक्सर के हैं। जबकि 51 लोगों की शिनाख्त अबतक नहीं हो पाई है।

मरकज मामले में 51 लोगों की शिनाख्त को लेकर सरकार टेंशन में हैं और हर हाल में उनका पता लगाने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक जिन 51 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है उनको ट्रेश करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 23 हो गई है। जिनमें सीवान के 9, मुंगेर के 7, गया के 2, बेगूसराय के 2, गोपालगंज के 1, नवादा के 1 और लखीसराय के 1 मरीज कोरोना पीड़ित हैं। राज्य के 5387 लोग सर्विलांस पर हैं।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की