कोरोना को लेकर बिहार की सभी सीमाएं हुई सील



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। कोरोना संक्रमण देखते हुए बिहार सरकार ने राज्य की सीमा को आज से पूरी तरह से सील करने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते पटना में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि फिलहाल बाहर से आने वाले सभी सीमा पर बने राहत केंद्रों में ही रहेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा हो या राज्यों की सीमा, बिहार में लॉकडाउन का पालन हर हाल में किया जायेगा। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरह के वाहन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक दी गई है। वहीं नेपाल, उत्तर प्रदेश, बंगाल और झारखंड को जोड़ने वाले सम्पर्क सड़कों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब बिहार के जिलों में समूह में लोगों को आने की इज़ाज़त नहीं होगी। मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ी तो दिल्ली की तरह बिहार में भी ड्रोन से लॉकडाउन पर नजर रखी जाएगी।

वहीं, सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि पटना के दो दर्जन होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। साथ ही यूनिवर्सिटी हॉस्टल, रेलवे गेस्ट हाउस में भी केंद्र बनेंगे। सभी केंद्रों पर भोजन और रूकने के इंतजाम किए जाएंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News