वर्ल्ड पुलिस ओलंपिक गेम्स : भारत के मुकेश पाल ने कांस्य पदक जीता



प्रदीप फुटेला -कुमाऊँ केसरी
चीन, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

स्वतंत्रता दिवस की सुबह चीन से खुशखबरी आई। भारत के मुकेश पाल ने चीन के चैंगडु में चल रही वर्ल्ड पुलिस ओलंपिक गेम्स में पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है। कांस्य पदक जीतने के बाद मुकेश ने तिरंगा लेकर जश्न मनाया।

मुकेश वर्ल्ड पुलिस ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र पावर लिफ्टर थे। मुकेश उत्तराखंड से हैं और हल्द्वानी में सीबीसीआईडी सेल में एसआई के पद पर तैनात है। बता दें कि पावर लिफ्टर मुकेश पाल वर्ल्ड पुलिस ओलम्पिक खेल में भाग लेने के लिए सात अगस्त को चीन गए थे उन्होंने पदक जीतने के बाद पूरे स्टेडियम में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। इससे पूर्व 15 अगस्त 2017 को भी उन्होंने अमेरिका में पदक जीत कर तिरंगा फहराकर जश्न मनाया था। उनके पदक जीतने पर उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। उनके आवास हल्द्वानी में उनके परिवार को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। भारत लौटने पर उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की