रमजान : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं



नई दिल्ली, 07 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● समाज में बढ़े सौहार्द, खुशी और भाईचारे की भावना : नरेन्द्र मोदी

इस्लाम धर्म का सबसे पाक और बरकतों का महीना रमजान शुरू हो गया है। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार रमजान इस्‍लामिक कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना है। रमजान माह को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला- अल्‍लाह अपने बंदों पर रहमत की बारिश करता है। दूसरा- गुनाहों की माफी दी जाती है और तीसरा- अल्‍लाह अपने लोगों को दोजक की आग से निजात दिलाता है। सोमवार को रमजान उल मुबारक का चांद दिखने के बाद इस्लाम में उपवास का महीना रमजान मंगलवार से शुरू हो गया है। यह इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जब मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजन और पानी का त्याग करते हैं। रमजान महीने के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है।

इस पवित्र मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर शुभकामनाएं। इस शुभ महीने में हमारे समाज में सौहार्द, खुशी और भाईचारे की भावना बढ़े।'

ताजा समाचार


इ-अखबार - जगत प्रवाह
Image Gallery
इ-पत्रिका - जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की






>