सीबीएसई : 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित



नई दिल्ली, 07 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● त्रिवेंद्रम क्षेत्र में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत सर्वाधिक

सीबीएसई ने सोमवार 06 मई को कक्षा दस के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 99.85 प्रतिशत उत्‍तीर्ण प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सभी क्षेत्रों में सबसे आगे रहा। उसके बाद 99 प्रतिशत पाकर चेन्‍नई दूसरे स्‍थान पर और 95.89 प्रतिशत पाकर अजमेर तीसरे स्‍थान पर रहा। परीक्षा में कुल 17,61,078 छात्र शरीक हुए, जिनमें से 16,04,428 छात्र उत्‍तीर्ण हुए। इस वर्ष कुल उत्‍तीर्ण प्रतिशत 91.10 रहा। कुल अंक 499 पाकर 13 छात्र शीर्ष पर रहे।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News