शशि थरूर का तंज, लड़ कौन रहा निरहुआ..सनी देओल..प्रज्ञा ठाकुर...!



नई दिल्ली, 03 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने केन्द्र सरकार में मंत्रियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शशि थरूर ने ट्वीट किया है कि मोदी सरकार के विदेश मंत्री, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, रेल मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री, शिक्षा मंत्री, कोयला मंत्री, सब चुनाव नहीं लड़ रहें है। लोकसभा स्पीकर चुनाव नहीं लड़ रही है। मार्गदर्शक मंडल चनाव नहीं लड़ रहा है। पर लड़ कौन रहा है? निरहुआ यादव, सनी देओल ,प्रज्ञा ठाकुर...!

बता दें कि आम चुनाव 2019 में नरेन्द्र मोदी सरकार के कई मंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सभी अपने दल के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसमें कुछ मंत्री पिछले लोकसभा की जगह राज्यसभा कोटे से मंत्री बनते रहे हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कई वरिष्ठ नेताओं की जगह अभिनेताओं और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव लड़ने पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News