अत्यधिक गर्मी के कारण इस रविवार से ‘गार्ड अदला-बदली समारोह’ आयोजित नहीं किया जाएगा



नई दिल्ली, 03 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● जबकि यह शनिवार को पहले की तरह जारी रहेगा

प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाला ‘गार्ड अदला-बदली (चेंज ऑफ गार्ड) समारोह’ अत्यधिक गर्म मौसम के कारण इस रविवार (5 मई, 2019) से अगले आदेश तक अस्थायी रूप से नहीं होगा। हालांकि, यह समारोह प्रत्येक शनिवार को पहले की ही तरह अपने मूल या नियत समय पर प्रातः 10 बजे से प्रातः 10.40 बजे तक (15 नवंबर से 14 मार्च तक) और प्रातः 8 बजे से प्रातः 8.40 बजे तक (15 मार्च से 14 नवंबर तक) आयोजित किया जाता रहेगा।

‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह देखने के लिए ऑनलाइन अनुरोध https://rb.nic.in/rbvisit/rbvisit_cog.aspx वेबसाइट पर एक लिंक के जरिए किया जा सकता है। आगंतुकों को यह जानकारी दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नवीनतम सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

ताजा समाचार


इ-अखबार - जगत प्रवाह
Image Gallery
इ-पत्रिका - जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की






>