सीबीएसई : 12वीं का परिणाम घोषित



केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 12वीं का पर‍िणाम घोषित कर द‍िया गया है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का परिणाम बेहतर रहा। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.nic.in पर विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। इस वर्ष कुल 83.40 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जिसमें 88.70 प्रतिशत लड़कियां और 79.40 प्रतिशत लड़के हैं।

इस बार डीपीएस गाजियाबाद की हंसिका शुक्‍ला व एसवी स्‍कूल मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने पूरे भारत में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है। दोनों को 499 नंबर मिले हैं।

पिछले वर्ष सीबीएसई 12वीं का रिजल्‍ट 83.01 प्रतिशत रहा था। 2018 में कुल 11.86 लाख छात्रों ने 12वीं का परीक्षा दिया था जिसमें 78.99 फीसदी लड़के व 88.31 फीसदी लड़कियों उत्तीर्ण हुए थे।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News