दलेर मेहंदी भी भाजपा में



नई दिल्ली, 26 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी में सितारों के आने का सिलसिला जारी है। मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। दिल्ली कार्यालय में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और विजय गोयल की मौजूदगी में दलेर मेहंदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

वहीं दिल्ली के उत्तर पश्चिमी सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस, चांदनी चौक से उम्मीदवार डॉ• हर्ष वर्धन सहित पार्टी के अन्य नेता भी इस मौके पर मौजूद थे।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही हंसराज हंस भाजपा में शामिल हुए थे। दलेर मेहंदी, हंसराज हंस के समधी हैं। मेहंदी की बेटी की शादी हंस के बेटे से हुई है।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News