राजेंद्र कुमार नायक ने सीजीडीए का पदभार ग्रहण किया



नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राजेन्द्र कुमार नायक ने 22 अप्रैल, 2019 को 52वें रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) के रूप में पदभार संभाल लिया। वह भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1983 बैच से हैं।

35 से अधिक वर्षों के करियर के दौरान, श्री नायक ने रक्षा लेखा विभाग और भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके पास रक्षा मंत्रालय के वित्त, कार्मिक, वेतन और बजट मामलों को संभालने का व्‍यापक अनुभव है।

वह सीजीडीए का पदभार ग्रहण करने से पहले रक्षा लेखा विभाग, रक्षा मंत्रालय में अपर रक्षा लेखा महानियंत्रक पद पर थे।

ताजा समाचार


इ-अखबार - जगत प्रवाह
Image Gallery
इ-पत्रिका - जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की






>