अफगान नेशनल आर्मी को चिकित्सा सहायता



नई दिल्ली/अफगानिस्‍तान, 23 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अफगान नेशनल आर्मी (एएनए) के कुछ गंभीर रूप से घायल सैनिकों की चुनौतियों और परेशानियों को दूर करने के लिए अफगानिस्‍तान में भारत के राजदूत विनय कुमार ने सोमवार 22 अप्रैल को एएनए को 100 मोटर चालित व्हीलचेयर प्रदान कीं। भारत एएनए कर्मियों को चिकित्सा राहत और सहायता प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

अब तक भारतीय सेना ने विभिन्न व्‍यावसायिक, शैक्षिक और सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 4880 एएनए कर्मियों को प्रशिक्षित किया है। इनमें एएनए के डॉक्टर और चिकित्सा तकनीशियन भी शामिल हैं। भारत अपनी सेना और एएनए के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News