सनी देओल भाजपा परिवार में शामिल



नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लोकसभा चुनाव का पारा लगातार बढ़ता जा रह है। राजनीतिक पार्टियाँ जनता के बीच खिलाड़ियों सहित बॉलीवुड के सितारों को भी चुनावी अखाड़े में उतारने में लगी हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल ने भारतीय जनता पापार्टी का दामन थाम लिया है और भाजपा परिवार के सदस्य हो गए हैं। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में उन्होंने की सदस्यता ग्रहण की।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सनी देओल को भाजपा गुरदासपुर सीट से चुनाव में टिकट दे सकती है। हालांकि इसे लेकर भाजपा या फिर सनी देओल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना गुरदासपुर सीट से 1999 से 2009 और 2014 से 2017 तक सांसद रहे। 2009 में विनोद खन्ना को इस सीट पर हार मिली और 2017 में उनके निधन के बाद ये सीट फिर से कांग्रेस के पाले में चली गई थी। 2017 के उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखर को जीत हासिल हुई थी। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र भी भाजपा के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी।

बता दें कि सनी देओल की मुलाकात तीन दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमीत शाह से हुई थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News