पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर भाजपा के उम्मीदवार



नई दिल्ली, 23 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी ने गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है। भाजपा की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की नई सूची में उनका नाम शामिल है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में आए गौतम गंभीर के लिए लोकसभा सीट को लेकर बीते काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं।

मीनाक्षी लेखी के टिकट को लेकर भी ऐलान हुआ है। उन्हें नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। सोमवार को भाजपा की ओर से पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में शामिल चार नाम मौजूदा भाजपा सांसदों के हैं जबकि महेश गिरी का टिकट कटने की खबरें सामने आई हैं। पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों में से अब तक छह पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गौतम गंभीर को महेश गिरि की जगह खड़ा किया गया है और उनका मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली तथा आम आदमी पार्टी की आतिशी से होगा। वहीं मीनाक्षी लेखी का मुकाबला आप के ब्रजेश गोयल और कांग्रेस के अजय माकन से है।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News