नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● मनोज तिवारी के खिलाफ शीला दीक्षित मैदान में
कांग्रेस ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने नई दिल्ली से अजय माकन तथा दिल्ली उत्तर पूर्व सीट से शीला दीक्षित को चुनावी मौदान में उतारा है। इन दो बड़े नेताओं के अलावा कांग्रेस ने चाँदनी चौक से जे• पी• अग्रवाल, पूर्व दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से राजेश लिलोथिया और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अपने चार उम्मीदवारों का एलान किया था। भाजपा ने चाँदनी चौक सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ• हर्षवर्धन, उत्तर पूर्व सीट से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा, दक्षिणी दिल्ली सीट से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। दिल्ली की सात सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है तो वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।