बेरोजगार कर्मचारियों को स्पाइस जेट का सहारा



नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जेट एयरवेज के लगभग 22 हजार कर्मचारियों के बेरोजगार हो जाने की खबरें लगातार आ रही हैं। कई कर्मचारी सड़कों पर उतरकर सरकार से मदद की मांग भी कर रहे हैं। अभी तक सरकार की ओर से कुछ भी सुनने को नही मिला है और वहीं एयरलाइन स्पाइस जेट ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

स्पाइट जेट ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने बेराजगार हुए कर्मचारियों में से 500 को अपने यहाँ नौकरी पर रख लिया है। इसमें कुल 100 पायलट हैं। खबर है कि स्पाइस जेट अपने विमानों और उड़ानों की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया है। गुरुग्राम आधारित इस एयरलाइन ने पहले ही 27 विमान शुरु करने की घोषणा कर दी है जिसमें 22 बोइंग 737 और 5 टर्बोप्राप बांबडियर क्यू 400 हैं। जेट एयरवेज के बंद होने से अधिक बुकिंग संभालने के लिए ये फैसला लिया गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News