देश के कारोबारी टेंशन फ्री होकर काम करें : नरेन्द्र मोदी



नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

दिल्ल्ली में शुक्रवार 19 अप्रैल को आयोजित व्यापारियों के सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में जैसी पारदर्शिता बढ़ेगी, विकास और मजबूत होगा। देश के कारोबारी टेंशन फ्री होकर काम करें। आप सब व्यापारियों के साथ के बिना न्यू इंडिया के सपनों को पूरा नहीं किया जा सकता। मैं आपको देश के विकास का सबसे बड़ा स्टेक होल्डर मानता हूं।

उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा देश के बारे में सोचते हैं। यह व्यापारियों की ही ताकत है कि जिसकी बदौलत भारत को एक बार ‘सोने की चिड़िया’ कहा गया था।हमने सत्ता में आने से पहले कहा था कि हर दिन एक कानून खत्म करूंगा। पिछले पांच वर्षों के दौरान करीब पांच सौ कानून को खत्म किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं ऐसा मानता हूं कि व्यापारी वर्ग मौसम विज्ञानी होते हैं क्योंकि वह एडवांस में ही सबकुछ जानते हैं। वे बहुत पहले ही यह जानते हैं कि किन चीजों की कब और कितनी मात्रा में जरूरत होगी। हमारे देश में व्यापारियों को मान-सम्मान देने में सरकारी व्यवस्थाओं में कमी रही है और उसके लिए जिम्मेदार पुरानी सरकार में बैठे लोग रहे हैं, क्योंकि उनकी सोच थी कि व्यापारियों को दोष दो और बाकी लोगों को खुश रखो।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News