शिरोमणि अकाली दल के नेता परमजीत सरना के भाई ने एएनआई के पत्रकार के साथ की हाथापाई



नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के नेता परमजीत सरना के भाई हरविंदर सिंह सरना ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई के पत्रकार के साथ हाथापाई की है।

दरअसल हरविंदर सिंह सरना ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद के लिए फेयरवेल रिसेप्शन रखा, इस बारे में जब पत्रकार ने बात की और मौके का वीडियो बनाने की कोशिश की तो सरना भड़क गए और उन्होंने एएनआई के कैमरामैन को धक्का देकर भगा दिया।

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली में पाक उच्चायुक्त सोहेल महमूद को सम्मानित कर रहा है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सरना ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, 'हम एक छोटा सा रिसेप्शन दे रहे हैं, क्योंकि वह पाकिस्तान के विदेश सचिव बन गए हैं।”

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News