मतदान का समय : आम चुनाव – चरण-1



नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के लिए मतदान के समय से जुड़े कार्यक्रम अधिसूचित किए हैं। प्रथम चरण में बृहस्‍पतिवार, 11 अप्रैल, 2019 को 543 लोकसभा निर्वाचनक्षेत्रों में से 20 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 91 लोकसभा निर्वाचनक्षेत्रों में मतदान होगा। प्रथम चरण में मतदान वाले अधिकांश संसदीय निर्वाचनक्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच है। हालांकि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में यह समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे / सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे/ सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे होगा।

उत्‍तर प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा। आंध्रप्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा, जिसमें अराकू लोकसभा क्षेत्र शामिल नहीं हैं, जहां कुरूपाम, पार्वतीपुरम, सैलूर, रामपाचोडोवरम निर्वाचनक्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होगा। अराकू निर्वाचनक्षेत्र में, अराकू वैली और पाडेरू में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा।

मतदान के प्रथम चरण में उत्‍तराखंड में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होगा। आम चुनाव- 2019 के प्रथम चरण में ओडिशा, बिहार, छत्‍तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्‍ट्र में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे / सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे / सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे / सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।

पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में, असम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा पश्चिम में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होगा। जबकि, बाहरी मणिपुर, नगालैंड और मेघालय में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News