नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक रिलीज पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी।साथ ही लोकसभा चुनावों के बीच जितनी भी बायोपिक रिलीज हो रही हैं, उनके लिए एक कमेटी बनेगी व रिव्यू के बाद ही ऐसी फिल्म रिलीज होंगी। इस प्रकार की फिल्में लोगों को प्रभावित कर सकती हैं जिससे राजनीतिक पार्टियों को फायदा हो सकता है, वो लोकसभा चुनावों तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में नहीं दिखाई जा सकतीं।
बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था और कहा था कि ये देखना चुनाव आयोग का काम है। वहीं आज चुनाव आयोग ने इस फिल्म पर रोक लगा दी। कल ही इस फिल्म को सीबीएफसी से एक अनरिस्ट्रिक्टेड (यू) प्रमाण-पत्र जारी किया गया है।