लोक संघ सेवा आयोग : सिविल सेवा परीक्षा 2018 का परिणाम जारी



नई दिल्ली, 06 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और कई ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' की केंद्रीय सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http//www.upsc.gov.in पर सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई है। इस साल कुल 759 कैंडिडेट्स ने यूपीएससी की परीक्षा क्वालिफाई की है। इसमें से 361 जनरल कैटेगरी, 209 ओबीसी, 128 एससी, 61 एसटी कैंडिडेट्स शामिल थे। यूपीएससी की मेन्स की परीक्षा सितंबर- अक्टूबर 2018 में हुई थी। इस परीक्षा को क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स का पर्सनल इंटरव्यू फरवरी व मार्च 2019 में हुआ था।

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में कनिष्क कटारिया ने पहली रैंक हासिल की है। वहीं, अक्षत जैन दूसरे नंबर पर रहे। जुनैद अहमद को तीसरे, श्रवण कुमात को चौथी और सृष्टि जयंत देशमुख ने पांचवी, शुभम गुप्ता ने छठी, कर्नाटी वरूणरेड्डी ने सातवीं, वैशाली सिंह ने आठवीं, गुंजन द्विवेदी ने नौवीं, तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने दसवीं रैंक हासिल की है।

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के नजदीक एक “सुविधा काउंटर” स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/स्पष्टीकरण, व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 23385271, 23381125, 23098543 पर कार्य दिवसों में प्रातः 10.00 से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट अथार्त http//www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। अंक परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिन के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News