नमो टीवी विवाद : दूरदर्शन का जवाब



नई दिल्ली, 04 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम "मैं भी चौकीदार' का सीधा प्रसारण करने के बारे में दूरदर्शन ने गुरुवार को चुनाव आयोग को अपना जवाब दिया है। दूरदर्शन ने कहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम चुनावी रैली नहीं था।

रविवार 31 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के जरिए देश भर में 500 स्थानों पर लोगों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक चला और इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन ने किया था। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से दूरदर्शन के इस कार्यक्रम की शिकायत की थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जवाब तलब किया। चुनाव आयोग ने मंत्रालय से कहा था कि वह 'नमो टीवी' और उसकी लॉन्चिंग के बारे में एक रिपोर्ट उसे सौंपे। नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर 'नमो टीवी' के जरिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से चुनाव के दौरान इस चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News