नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
देश में चल रही चुनावी सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सरकार पर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर नमो टीवी के लॉन्च पर सरकार के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है कि आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मौजूदा सरकार ने 'नमो टीवी' लांच किया है।
इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से मामले की रिपोर्ट मांगते हुए पूछा है कि चुनाव के ठिक पहले चैनल क्यों लॉन्च किया गया! वहींआप और कांग्रेस का आरोप है कि नमो टीवी पर प्रधानमंत्री के "मैं भी चौकीदार" कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया था और रविवार को ही भाजपा ने नमो टीवी चैनल को लॉन्च किया था।