श्रीलंका के नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल पियाल डि-सिल्‍वा भारत के दौरे पर



नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

श्रीलंका के नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल पियाल डि-सिल्‍वा 30 मार्च से 02 अप्रैल, 2019 तक सरकारी दौरे पर भारत आए। श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद वाइस एडमिरल पहली बार भारत के दौरे पर आएं। भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौसेना संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नौसेना के क्षेत्र में सहयोग के लिए नई संभावनाओं की तलाश करना उनकी इस यात्रा का लक्ष्‍य है।

अपनी यात्रा के दौरान, श्रीलंका के नौसेना कमांडर ने स्‍टाफ कमेटी के चीफ चेयरमेन और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एबीसी, और भारतीय नौसेना के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ 02 अप्रैल, 2019 को द्विपक्षीय वार्ताएं कीं।

द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान संचालनात्‍मक वार्ताओं से संबंधित अनेक महत्‍वपूर्ण समुद्री क्षेत्र के कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। पोर्ट कॉल, द्विपक्षीय अभ्‍यास का संचालन, प्रशिक्षण,हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में सहयोग और विभिन्‍न क्षेत्रों के विषय-वस्‍तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान जैसे मुद्दे इनमें शामिल हैं।

श्रीलंका के नौसेना कमांडर ने नई दिल्‍ली के अलावा कोच्चि और मुंबई का दौरा किया, जहां उन्‍होंने नौसेना के वरिष्‍ठ अधिकारियों से बातचीत की और विभिन्‍न नौसेना इकाइयों को देखा। श्रीलंका के नौसेना कमांडर ने केरल के एझीमाला की यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना अकादमी की प्रशिक्षण सुविधाओं का भी अवलोकन किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News