बेगूसराय से चुनाव लड़ने को गिरिराज राजी



नई दिल्ली, 28 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● अमित शाह ने मेरी पीड़ा का समाधान किया : गिरिराज सिंह

भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह आखिरकार बिहार की बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को राजी हो गए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने नाराजगी शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं किया। मेरे अंदर पीड़ा हुई है। मैंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की और मैं उनको धन्यवाद करता हूं कि वह घंटों तक मेरी बातों को सुनते रहे। अमित शाह ने मेरी समस्या और पीड़ा का समाधान किया। मैं उनको धन्यवाद देता हूं।

बता दें कि अमित शाह ने बुधवार को कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

गिरिराज सिंह अपनी सीट बदले जाने को लेकर नाराज बताए जा रहे थे। फिलहाल वे नवादा से सांसद है। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनको बेगसूराय सीट से टिकट दिया है। गिरिराज के खिलाफ सीपीआई टिकट पर कन्हैया कुमार लड़ रहे हैं। कन्हैया पूर्व में जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं और मोदी सरकार के धुर विरोधी हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News