मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी



नई दिल्ली, 27 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

॥●॥ मंत्रिमंडल ने राष्‍ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय अधिकरण में तीन न्‍यायिक सदस्‍यों और तीन तकनीकी सदस्‍यों के अतिरिक्‍त पदों के सृजन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय अधिकरण (एनसीएलएटी) में तीन न्यायिक सदस्यों और तीन तकनीकी सदस्यों के अतिरिक्त पदों के सृजन को अपनी मंजूरी दे दी है।

ये पद लेवल 17 (2,25,000 रूपये निर्धारित) एवं अन्‍य मान्‍य भत्‍ते में सृजित किए जाएंगे। इससे प्रतिवर्ष कुल 2,27,82,096 रूपये (दो करोड़, सत्‍ताईस लाख, बयासी हजार छियानवे रूपये मात्र) का वित्‍तीय भार होगा।

इससे एनसीएलएटी को वित्‍त अधिनियम, 2017, कंपनी अधिनियम, आईबीसी, 2016 के तहत मिले शासनादेश को पूरा करना और निर्धारित समय-सीमा में मामले का निपटारा करना सुनिश्चित होगा।


॥●॥ मंत्रिमंडल ने सड़क को चौड़ा करने के लिए तेलंगाना राज्‍य सरकार द्वारा नल्‍लागंदला, हैदराबाद में केंद्रीय जल आयोग की भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सड़क को चौड़ा करके रेडियल रोड नंबर-30 को सुधारने के लिए तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय जल आयोग की भूमि के पूर्वी हिस्‍से में चारदीवारी (लगभग 200 मीटर) सहित 10 एकड़ भूमि में से 372 वर्ग गज भूमि के अधिग्रहण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इसके लिए कोई शुल्‍क देय नहीं होगा।

केंद्रीय जल आयोग के लिए यह विकसित मार्ग उपयोगी होगा, क्‍योंकि आवंटित भूमि पर एक विशिष्‍टता केंद्र निर्मित करने का प्रस्‍ताव किया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News