चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है कांग्रेस : राजीव कुमार



नई दिल्ली, 26 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कांग्रेस पार्टी के न्याय योजना को खारिज करते हुए नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा कि अगर ये योजना भारत में लागू हो जाती है तो यह देश को चार कदम और पीछे लेकर चला जाएगा। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कहती और करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी घोषणा करते हुए यहाँ तक भी नहीं सोचा कि इस योजना का देश की अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कांग्रेस की ये योजना देश को चार कदम और पीछे लेकर चली जाएगी। यह एक पैटर्न है जो कांग्रेस पार्टी के द्वारा हमेशा अपनाई जाती रही है। वे चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कहते और करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने 1971 में गरीबी हटाओ का वादा किया था और 2008 में वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था लेकिन किया कुछ भी नहीं। उनके कार्यकाल के दौरान देश को राजकोषीय घाटा 2.5 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी हो गया था।

बता दें कि राहुल गांधी ने चुनावी दाव चलते हुए घोषणा किया था कि हर गरीब के खाते में 72000 सालाना देंगे और हर परिवार की न्यूनतम आय 12000 प्रति महीना होगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News