सपना चौधरी के संपर्क में हूँ, घर पर कल ही मुलाकात हुई : मनोज तिवारी



नई दिल्ली, 25 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के खंडन के बाद अब उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी का फोटो वायरल हुआ है। जिस पर जारी बहस के बीच मनोज तिवारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी रविवार को ही सपना के साथ घर पर मुलाकात हुई है।

मनोज तिवारी ने कहा कि मैं सपना के संपर्क में हूँ। दो-तीन दिन में कोई खबर आ सकती है। सपना ने बड़ा बड़प्पन दिखाया। उन्‍होंने कहा कि जब कहीं आना होगा तो बताऊंगी। थोड़ा परेशान भी थीं इस बात को लेकर कि कांग्रेस जॉइन की नहीं और पुरानी खबरों को लेकर मीडिया में चल गया। कल उनसे कर्टसी मुलाकात थी। साथ में खाना भी खाया। बाकी आगे जो भी होगा आपको बताएंगे। बीजेपी हमेशा अच्छी खबर के लिए ही काम करती है।

सपना चौधरी के कांग्रेस ज्‍वॉइन न करने के बयान के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने सपना के दावे को झुठलाते हुए कुछ सबूत पेश किए। राठी ने पार्टी के लेटर हेड का एक फोटो जारी करते हुए बताया कि सपना ने कांग्रेस जॉइन कर ली है। इस लेटर हेड में सपना की पूरी जानकारी दी गई है।

ताजा समाचार


इ-अखबार - जगत प्रवाह
Image Gallery
इ-पत्रिका - जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की






>