हिटलर की राह चल रहे हैं मोदी !



नई दिल्ली, 23 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हिटलर से की है। हरियाणा के गुरुग्राम में होली के मौके पर कुछ असामाजिक लोगों ने एक मुस्लिम परिवार के लोगों की पिटाई की जिसका विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हिटलर भी सत्ता के लिए यही करता था। हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका खून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के खिलाफ केस करती थी। मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिटलर के रास्ते चल रहे हैं पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?

उन्होंने दूसरा ट्वीट किया कि ये वीडियो देखिए। हमारे कौन से ग्रंथ में लिखा है मुसलमानों को मारो? गीता में? रामायण में? हनुमान चालिसा में? ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेश में गुंडे हैं। इनकी पार्टी लुच्चे, लफंगे, गुंडों की फौज है। इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फर्ज है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News