क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल



नई दिल्ली, 22 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी उनको नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से टिकट दे सकती है। इसी सीट से मीनाक्षी लेखी मौजूदा सांसद हैं, जिनका टिकट काटकर गंभीर को चुनाव लड़ाया जा सकता है। दिल्ली में 12 मई को आम चुनाव है।

बता दें कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होना है, लेकिन आम आदमी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान जल्द ही कर सकती है, ताकि प्रत्याशियों को ज्यादा प्रचार का मौका मिले। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र जनसंघ के दौर से ही भाजपा का गढ़ रहा है, इसलिए पार्टी के कई कद्दावर नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों की ख्वाहिश इस सीट से चुनाव लड़ने की है। यहां की वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी की दावेदारी के साथ दौड़ में क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम तेजी से उछला है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News