नई दिल्ली, 20 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
॥●॥ राष्ट्रपति ने होली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि ‘होली के उमंग भरे त्योहार के अवसर पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं बधाई देता हूं। यह त्योहार वसंत ऋतु के उत्सव और परस्पर मेल-मिलाप एवं सौहार्द का अवसर है। मेरी कामना है कि रंगों का यह समागम हमारे परिवारों में और पूरे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।’
॥●॥ उपराष्ट्रपति ने लोगों को होली पर बधाई दी
उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडू ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में, उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार होली पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। यह खुशी, सौहार्द और मिलन का त्यौहार है।
यह त्यौहार हमारे जीवन में शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।”