नई दिल्ली/म्यांमार, 15 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद अब इंडियन आर्मी ने म्यांमार बॉर्डर पर आतंकियों के कैंप को तबाह कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने म्यांमार आर्मी के साथ मिलकर म्यांमार सीमा पर मौजूद आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये जॉइंट ऑपरेशन 17 फरवरी को शुरू हुआ था। ऑपरेशन 2 हफ्तों तक दो मार्च तक चला। खबरों के मुताबिक म्यांमार का विद्रोही रोहिंग्या आतंकी समूह अराकान आर्मी ने मिजोरम सीमा पर नए ठिकाने बना लिए थे। जो कलादान प्रोजेक्ट को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। ये प्रोजेक्ट फ्यूचर में नॉर्थ- ईस्ट का नया गेटवे होगा।
सक्रिय रहते हुए भारत व म्यांमार आर्मी ने संयुक्त अभियान के तहत पहले राउंड में मिजोरम की सीमा पर नवनिर्मित शिविरों को ध्वस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया था, जबकि अभियान के दूसरे भाग में टागा में एनएससीएन (के) के मुख्यालय को निशाना बनाया गया और कई शिविरों को तबाह कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, विद्रोहियों ने अरुणाचल से सटे क्षेत्रों से मिज़ोरम सीमा तक की सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा की।