बांग्‍लादेश के युवा सांसदों और राजनैतिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्‍ट्रपति से भेंट की



नई दिल्ली, 12 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बांग्लादेश के युवा सांसदों और राजनैतिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्‍वागत करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि बांग्‍लादेश की अगली पीढ़ी के राजनीतिज्ञों से मिल कर उन्‍हें बेहद खुशी हुई है। भारत और बांग्‍लादेश साझा इतिहास, संस्‍कृति और पारिवारिक संबंधों से बंधे हुए हैं।

राष्‍ट्रपति‍ ने कहा की भारत इस बात को मानता है कि एक मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्‍लादेश, भारत के बुनियादी राष्‍ट्र हित में है। दोनों देश एक जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारी साझा महत्‍वाकांक्षाए हमें संयुक्‍त रूप से अपने साधनों और क्षमताओं को काम में लाने के सर्वेश्रेष्‍ठ तरीके निकालने की दिशा में आगे ले जाएंगी। उन्‍होंने प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍यों से आग्रह किया कि वे नए तरीकों के बारे में सोचने के लिए महत्‍वाकांक्षी बनें जिससे हमारी साझेदारी विकास के कार्य को आगे ले जा सके और साझा समृद्धि कायम हो सके।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News