नई दिल्ली, 07 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की शाम को बहुप्रतीक्षित 'डिक्शनरी ऑफ मार्टिज- भारत की आजादी की लड़ाई' का विमोचन किया। 'डिक्शनरी ऑफ मार्टिज- इंडियाज फ्रीडम स्ट्रगल' के फ्रंट कवर में कई शहीदों को दिखाया गया है जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए।
1945 में अंग्रेजों के चंगुल से अंडमान और निकोबार द्वीप को मुक्त कराने के बाद अंडमान जेल का निरीक्षण करते नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय राष्ट्रीय सेना के अधिकारियों की तस्वीर भी दिखाई देती है। इस डिक्शनरी का लम्बे समय से इंतजार किया जा रहा था।