संख्या गिनने के लिए अगली बार विपक्षी नेताओं को विमान में बांधकर ले जाएं : वी• के• सिंह



नई दिल्ली, 06 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय वायुसेना के प्रहार से बालाकोट में मारे गए आतंकियों की संख्या बताने के लिए विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने के साथ उस पर हमलावर है। विपक्ष के सवालों का सरकार भी जवाब दे रही है। इसी को लेकर विदेश राज्य मंत्री वी• के• सिंह ने बुधवार को एक अजीबो-गरीब बयान देकर विवाद को जन्म दे दिया है।

वीके सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अगली बार जब भारत कुछ करे तो मुझे लगता है कि विपक्षी जो ये प्रश्न उठाते हैं, उनको हवाई जहाज के नीचे बांधकर ले जाएं, जब बम चले तो वहां से देख लें टार्गेट, उसके बाद उनको वहीं पर उतार दें, उसके बाद वे संख्या गिन लें और वापस आ जाएं। वी• के• सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि रात में 3.30 बजे बहुत मच्छर थे, मैंने मच्छर मारने का दवा छिड़का। अब मच्छर कितने मरे, ये गिनने बैठूं या फिर आराम से सो जाऊं'?

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News