दिल्ली : कांग्रेस को आप से गठबंधन नामंजूर



नई दिल्ली, 05 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। दिल्ली कांग्रेस की प्रमुख शीला दीक्षित ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करने का फैसला किया गया।

मंगलवार को पार्टी हेडक्वार्टर में राहुल गांधी ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के लिए 3 - 3 तथा 1 सहयोगी दल को, के फॉर्मूले पर विचार किया गया। फॉर्मूले के तहत आम आदमी पार्टी आप और कांग्रेस दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से 3-3 सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ती। एक सीट पर दोनों दलों के संयुक्त उम्मीदवार को उतारा जाना था। हालांकि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक में गठबंधन न करने का फैसला लिया गया।

ताजा समाचार


इ-अखबार - जगत प्रवाह
Image Gallery
इ-पत्रिका - जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की






>