एयर मार्शल चंद्रशेखर हरिकुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की



उत्तराखंड, 14 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● पश्चिमी वायु कमान के कमांडिंग-इन-चीफ वायुसेना अधिकारी एयर मार्शल चंद्रशेखर हरिकुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

पश्चिमी वायु कमान के कमांडिंग-इन-चीफ वायुसेना अधिकारी एयर मार्शल चंद्रशेखर हरि कुमार, पीवएसएम एवीएसएम वीएम वीएसएम एडीसी, ने अपने कमान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज 14 मार्च 2018 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की।

एयर मार्शल ने कहा, “विभिन्न अभ्यासों के दौरान उत्तराखंड राज्य द्वारा भारतीय वायुसेना (आईएएफ) को दिए गए समर्थन और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और साथ ही राज्य मशीनरी को धन्यवाद देता हूं।”

उत्तराखंड में नई आईएएफ की इकाईयों की स्थापना के मद्देनजर टीम ने राज्य में भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर भी चर्चा की। एयर मार्शल ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आईएएफ के लिए क्षेत्र के सामरिक महत्व और आवश्यकता को भी विस्तार से समझाया।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की