गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति का बधाई संदेश



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

▪︎ गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर राष्ट्रपति का बधाई संदेश

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, "गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। गुरु नानक देव के जीवन और शिक्षाओं में प्रेम, करुणा और बलिदान का निहित संदेश मानव जाति की आध्यात्मिक प्रगति को बढ़ावा देता है। उनके विचार हमें अपने जीवन में शांति और भाईचारे के आदर्शों का अनुकरण करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। गुरु नानक देव ने एक साधारण गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए 'एक ओंकार सतनाम, करता पुरख' प्राप्त करने के साधन के रूप में सेवा पर जोर दिया।

आइए हम सभी गुरु नानक देव जी के पदचिन्हों पर चलें और अपने समाज में सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करें।

▪︎ उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक जयंती पर राष्ट्र को बधाई दी

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने गुरु नानक जयंती पर राष्ट्र को बधाई दी है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा – “गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी अपने सदाचारी जीवन के माध्यम से सत्य, करुणा और नेकी की प्रतिमूर्ति थे। उनकी दिव्य शिक्षाएं हमें नेकी के मार्ग पर चलने तथा जाति, संप्रदाय या धर्म से हटकर सभी मनुष्यों के प्रति आदर भाव रखने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

गुरु नानक देव जी ने हमें नैतिकता के रास्ते पर चलना भी सिखाया। वे भारत के उदात्त आध्यात्मिक लोकाचार के एक यशस्वी प्रचारक थे जिन्होंने आम आदमी को आध्यात्मिकता से जोड़कर सही मायनों में धर्म को जन-जन तक पहुंचाया।

मैं कामना करता हूं कि उनका शाश्वत संदेश न्याय, करूणा और सौहार्द से परिपूर्ण समाज का निर्माण करने में हमारा मार्गदर्शन करता रहे।“

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News