डुमराँव
बक्सर - बिहार
इंडिया इनसाइड न्यूज।
रविवार 20 जुलाई, 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में सभी राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव/प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए.-2 के साथ 201 डुमरांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ आसन्न विधान सभा निर्वाचन एवं विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 से संबंधित बैठक डीके कॉलेज डुमरांव में की गई। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव/प्रखंड अध्यक्ष, अनुमण्डल पदाधिकारी डुमरांव, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 201 डुमरांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का परिचय प्राप्त किया गया।
विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्यक्रम के विषय में जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा उपस्थित सदस्यों के समक्ष इसके महत्व के विषय को रेखांकित करते हुए बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से विमर्श के तहत निम्नलिखित तथ्य प्रस्तुत किये गये-
● जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि बी.एल.ओ एवं बी.एल.ए.-2 आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर मतदाता गहन पूनरीक्षण 2025 सूचारू रूप से आगे बढ़ाए जिसके परिणाम स्वरूप किसी भी मतदाता का गणना प्रपत्र न छूटे।
● शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बी.एल.ओ. के द्वारा गणना प्रपत्र भरने के समय कोई भी मतदाता छुटे नहीं। साथ ही इस बात को भी रेखांकित किया गया कि गणना प्रपत्र भरते समय सभी मतदाता से संपर्क किया जाय। उपस्थित सदस्यों से कहा गया कि आप अपने बी.एल.ए.-2 को भी गंभीरता पुर्वक संबंधित बी.एल.ओ को सहयोग करने के लिए कहें।
● अनुमण्डल पदाधिकारी डुमरांव के द्वारा इस कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के कुछ मतदान केन्द्रों का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस क्रम में बताया गया है कि शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर गणना प्रपत्र संबंधी कार्य में तेजी लाने हेतु वार्ड सदस्य, जीविका दीदी, डीलर, टैक्स कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधि को सहयोग के लिए जोड़ा गया है जिससे शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर बी.एल.ओ. को आवश्यक सहयोग करें। जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्यक्रम ससमय समाप्त किया जा सके।
● अनुमण्डल पदाधिकारी डुमरांव द्वारा आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव की माँग सदस्यों से की गई। पिछले दो लोक सभा (वर्ष 2024 एवं 2019) एवं दो विधान सभा (वर्ष 2020 एवं 2015) में डाले गए मतों का इन मतदान केन्द्रों का विश्लेषण किया गया तब यह तथ्य सामने आया कि यहाँ मतदान 40 प्रतिशत के ही आस पास रहती है। इस क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया गया कि मतदान प्रतिशत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाने हेतु सहयोग करेंगें। उपरोक्त मतदान केन्द्रों का वीटीआर विवरणी प्रस्तुत किया है इन मतदान केन्द्रों को उदाहरण मानते हुए डुमरांव अनुमण्डल में अन्य जितने भी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत कम है उन मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सदस्यों से मतदाता को जागरूक करने का अनुरोध किया गया।
● परिचर्चा के क्रम में शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर गणना प्रपत्र के संग्रहण को शत् प्रतिशत करने के लिए उपस्थित सदस्यों से सहयोग करने का अनुरोध किया गया। विशेषकर उन मतदान केन्द्रों का जिक्र किया गया, जहाँ वितरण एवं संग्रहण 80 प्रतिशत से कम है। उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे लोग बी.एल.ओ. से समन्वय स्थापित करें। बी.एल.ओ. यदि मतदाता सूची से संबंधित मतदाता का गृह नहीं ढूंढ पा रहे है, तो उनको पता बताने में मदद करें। साथ ही यदि संभव है तो बी.एल.ओ. के साथ जाकर गणना प्रपत्र भरवाकर उसका संग्रहण कराने में आवश्यक मदद करें।
● जिन बूथों का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। उसमें बी.एल.ए.-2 एवं बी.एल.ओ. सहायक के रूप में लगाये गए सभी कर्मी अपेक्षित सहयोग करें।
निष्कर्ष के तौर पर बैठक के अंत में उपरोक्त सभी बिंदुओं पर सदस्यों से कहा गया कि बी.एल.ओ. को बी.एल.ए.-2 सहयोग करें साथ ही बी.एल.ए.-2 भी अपने संबंधित बी.एल.ओ. से समन्वय स्थापित कर इस कार्य को करें, उपस्थित सदस्यों से बी.एल.ए.-2 को निर्देशित करने के लिये कहा गया। वहीं जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह सहित अनुमण्डल पदाधिकारी डुमरांव, राकेश कुमार और भूमि सुधार उपसमाहर्ता डुमरांव, सैयद शहजाद अहमद मंच पर मौजूद थे।