● राष्ट्रपति 25 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2017 का उद्घाटन करेंगे
24 नवम्बर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द 25 नवम्बर 2017 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2017 का उद्घाटन करेंगे।
इससे पहले राष्ट्रपति ब्रह्म सरोवर का दौरा करेंगे। वे गीता ज्ञान संस्थान में गीता अनुसंधान केन्द्र की आधारशिला भी रखेंगे।