अनघा भाट द्वारा राग शुद्ध सारंग में आलाप और बंदिश की शानदार प्रस्तुति



रामपुरा - कोटा- राजस्थान, इंडिया इनसाइड न्यूज।

● छात्राओं को बताईं संगीत की बारीकियां

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय रामपुरा, कोटा में स्पिक मैके के तत्वावधान एवं महाविद्यालय के सांस्कृतिक मंच के सहयोग से एक विशेष शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर घराने की प्रसिद्ध युवा गायिका अनघा भाट ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अनघा भाट ने दोपहर के प्रमुख राग शुद्ध सारंग में आलाप के साथ गायन की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने बड़े ख्याल और छोटे ख्याल की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उनके द्वारा प्रस्तुत बंदिश “आओ नर नारी सब मिल मंगल गावो” ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। प्रस्तुति के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की बारीकियों और इसकी समृद्ध परंपरा से भी परिचित करवाया।

आयोजन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पूर्णचंद उपाध्याय, सितार गुरु प्रेरणा शर्मा तथा संस्कार भारती कोटा के महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना ने कलाकार अनघा भाट का अभिनंदन एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर स्पिक मैके के अशोक जैन, महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. ऋतु वर्मा, डॉ. वैशाली मालव, डॉ. टीना शर्मा, डॉ. सुधांशु गौतम, डॉ. अंजना जाटव, डॉ. स्नेहलता शर्मा, एवं कर्मचारी रामहेत, रामसिंह, गिरिजा यादव और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की