दीपावली की संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम: 251 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि



हल्द्वानी - उत्तराखंइ, इंडिया इनसाइड न्यूज।

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दीपावली की संध्या पर भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में "एक दीया शहीदों के नाम" कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में 251 दीये प्रज्ज्वलित कर भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान संस्था के मार्गदर्शक खेमराज साहू व मार्गदर्शिका मीना जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है। जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते है। और हम अपने सारे त्योहारों को हर्ष उल्लास के साथ भयमुक्त होकर मना पाते है। भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, समाजसेवी हेमन्त कुमार साहू, ललिता कपाड़ी, योगिता बनोला, सुनीता तिवारी, ममता खत्री, गिरीश चन्द्र लोहानी, खेमराज साहू, मनीष साहू, कनिष्का कुमारी, नवल आर्या, संदीप यादव, सुशील राय, प्रयाग दत्त जोशी, सूरज मिस्त्री, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की