कोलकाता - पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज।
उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध गांगुली लेन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस वर्ष मां काली की उपासना का 53वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से हर साल की तरह इस बार भी हजारों जरूरतमंदों को साड़ियां, बच्चों को नए कपड़े और पाठ्य सामग्री वितरित की गई है। इसके साथ ही आगामी 11 तारीख को भव्य भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। गांगुली लेन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा न सिर्फ धार्मिक आयोजन बल्कि प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर, कंबल वितरण, व्हीलचेयर सहायता और छठ पूजा जैसे कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं।



