भाजपा पार्षद की अगुवाई में जागरूकता रैली



हावड़ा, 21 नवम्बर। हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 13 से भाजपा पार्षद गीता राय की अगुवाई में सुबह उत्तर हावड़ा स्थित घासबगान मैदान से एक जागरूकता रैली निकाली गई। हावड़ा नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, किटपतंग वाहक, रोग की रोकथाम के लिए बने समूह के सदस्यों सहित वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने स्वच्छता पर लिखे प्लेकार्ड और बैनर लेकर लगभग समूचे वार्ड की परिक्रमा की।

वार्ड संख्या 13 स्थित बेचाराम चौधरी लेन, वाटकिन्स लेन, जी•टी• रोड (पिलखाना), शैलो कुमार मुखर्जी रोड, रोज मेरी लेन, किंग्स रोड, डबसन रोड होकर अम्बिका टावर के पास जागरूकता रैली सम्पन्न हुई।

जागरूकता रैली में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नारा दिया "हम सबका एक ही नारा, डेंगू मुक्त हो वार्ड हमारा"। वहीं दफ्तीयों पर लिखा था कि स्वच्छता में ईश्वर बसते है, जल को नहीं जमने देंगे, डेंगू को नहीं पलने देंगे व इत्यादि नारों के साथ सफाई विभाग के कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे ब्लीचिंग पाउडर, मच्छर मारने की दवा और मच्छर भगाने के लिए फोगिंग मशीन से दवायुक्त धुआं का छिड़काव किया।

रैली में भाजपा नेता उमेश राय, उमेश यादव, ओम प्रकाश सिंह, डा• आनंद पांडेय, सुरेन्द्र जैन, आनंद सोनकर, सत्येंद्र यादव, उमा शंकर प्रसाद, महिला नेत्री बबिता जैन, सबिता भगत चौरसिया, राज लक्ष्मी रेड्डी, इंदु सिंह, गुड़िया चौधरी सहित अविनाश प्रताप सिंह, मुकेश राय, दीपक स्वामी उपस्थित रहे व इस जनसेवा कार्य में सक्रिय रहते हुए अहम भूमिका निभाई।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News