उत्तर हावड़ा में प्राचीन गणेश मन्दिर का जीर्णोद्धार, शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

उत्तर हावड़ा के नमक गोला घाट के निकट स्थित प्राचीन गणेश मन्दिर का जीर्णोद्धार कराया गया है। मन्दिर के जीर्णोद्धार के बाद यहां गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार सुबह मन्दिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं के जयकारों और धार्मिक उत्साह से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।

इस धार्मिक आयोजन में पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय कार्य व शहरी विकास विभाग के राज्य मंत्री एवं उत्तर हावड़ा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश राय भी उपस्थित हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर गणपति भगवान का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News