--राजीव रंजन नाग,
नई दिल्ली, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
ट्विटर से बैन होने के बाद हमेशा कंगना रनौत ने इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर निशाना साधा है। हालांकि बिजनेस टाइकून एलोन मस्क ने ट्विटर टेकओवर करने के बाद ये खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है कि बालीबुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उनका ट्विटर अकाउंट वापस मिल जाएगा।
अब क्वीन एक्ट्रेस ने “बेस्ट सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म” कहते हुए ट्विटर की तारीफ की हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने किया हुआ ट्विटर का ये रिव्यू काफी दिलचस्प है।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने ट्विटर की कुछ नई पॉलिसी की काफी तारीफ की हैं, तो कुछ बदलाव को गलत भी बताया है। अपनी स्टोरी में कंगना लिखती हैं कि ‘ट्विटर एक बेस्ट सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है। यह फैशन और लाइफस्टाइल की जगह इंटेलेक्चुअल यानी बौद्धिक और आईडोलॉजिकली यानी वैचारिक रूप से प्रेरित है। हालांकि, मुझे इसका प्रोसेस कभी भी समझ में नहीं आया, जिसके जरिए सिर्फ कुछ लोगों को ब्लू टिक से वेरीफाई किया जाता हैं। जैसे बाकी के लोगों का कोई अस्तित्व ही नहीं है।’
मई 2021 में, ट्विटर नियमों के बार-बार उल्लंघन के लिए कंगना के ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। यह निलंबन तब आया जब अभिनेत्री ने आग लगाने वाला पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की जीत से हिंसा हुई थी।
"ट्विटर अकाउंट को बनाए रखने के लिए एक निश्चित राशि का भुगतान करने से ही इसकी अखंडता का निर्माण करने में मदद मिलेगी। इस दुनिया में कोई मुफ्त लंच नहीं है, क्या आपने कभी इन सभी प्लेटफार्मों के बारे में सोचा है जो आप स्वतंत्र रूप से एक्सेस करते हैं, वे खुद को कैसे बनाए रखते हैं? डेटा बेचते हैं, वे आपको उनका हिस्सा बनाते हैं, आपको प्रभावित करते हैं। और फिर दिन के हर एक मिनट में आपको (आपकी आवाज, चेतना) बेचते हैं, और इसलिए ऐसे प्लेटफार्मों में कोई स्वतंत्र इच्छा नहीं है। एक आत्मनिर्भर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने के लिए कोशिश करना कोई बुरा विचार नहीं है।
एलोन मस्क ने हाल ही में रिपोर्टों की पुष्टि की और घोषणा की कि कंपनी उत्तर, उल्लेख और खोजों में प्राथमिकता के साथ ट्विटर की सदस्यता सेवा के लिए $8 प्रति माह चार्ज करेगी।
कंगना ने वेरिफिकेशन के क्राइटेरिया को गलत बताते हुए लिखा है कि उदाहरण की बात करें तो मैं वेरीफाइड हूं लेकिन मेरे पिता भी ब्लू टिक चाहते हैं, तो कुछ 3- 4 जोकर उनकी इस रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर देंगे, जैसे वो कुछ गलत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वेरिफिकेशन का क्राइटेरिया आधार कार्ड पर आधारित होना चाहिए। अगर लोगों के पास आधार कार्ड हो, तो उन्हें आसानी से वैरिफिकेशन की ब्लू टिक मिलनी चाहिए।
एलोन मस्क के ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए 8 डॉलर चार्ज करने के फैसले का भी कंगना ने समर्थन किया है। कंगना ने लिखा- “वेरिफिकेशन की ब्लू टिक के लिए कुछ पैसे चार्ज करना एक अच्छा फैसला है। इससे ये प्लैटफॉर्म और बेहतर बनेगा। लिहाजा वेरिफिकेशन के लिए पैसे चार्ज करने का फैसला बहुत सही है क्योंकि दुनिया में कोई भी फ्री लंच हो नहीं देता। अगर ये सारे प्लेटफॉर्म हमें फ्री में सभी सुविधाएं देंगें तो पैसे कैसे मिलेंगे। इसलिए “ब्लू टिक” के लिए पैसे लेने का फैसला बिल्कुल सही है।